GPAT 2026 Notification: जीपैट एग्जाम डेट natboard.edu.in पर घोषित, आवेदन आज से होगा शुरू, जानें लास्ट डेट
Santosh Kumar | December 23, 2025 | 09:37 AM IST | 1 min read
जीपैट नतीजे 7 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। एप्लिकेशन प्रोसेस ऑनलाइन है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और फीस पेमेंट शामिल है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा एमफार्मा कोर्स में एडमिशन और स्कॉलरशिप के लिए आयोजित की जाती है। जीपैट 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 7 मार्च, 2026 को होगा, जबकि एप्लीकेशन प्रोसेस आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
जीपैट एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 12 जनवरी, 2026 है। जीपैट नतीजे 7 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। एप्लिकेशन प्रोसेस ऑनलाइन है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और फीस पेमेंट शामिल है।
GPAT 2026 Notification: जीपैट एप्लीकेशन फीस
पिछली अधिसूचना के अनुसार, जीपैट के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,500 है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹2,500 आवेदन शुल्क देना होगा।
जीपैट 2025 परीक्षा में कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे, जो 500 अंकों के होंगे। परीक्षा फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फिजिकल फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य विषयों पर आधारित होगी।
GPAT 2026 Registration: जीपैट पात्रता मानदंड
जीपैट के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं के बाद 4 वर्षीय बी.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका रिजल्ट सत्र शुरू होने से पहले आना चाहिए।
बी.टेक (फार्मास्युटिकल और फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी) डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा