Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 02:53 PM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्रालय ने आज लोकसभा में देश भर में नए मंजूर किए गए केवीएस और एनवीएस स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
नई दिल्ली: लोकसभा में आज एक प्रश्न के जवाब में, शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों कैटेगरी में कुल 10,173 पद रिक्त हैं। संसद सदस्य कलिपाड़ा सोरेन खेरवाल ने 2014 से केवीएस में काम करने वाले स्थायी और कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी स्टाफ की साल-वार संख्या, अलग-अलग कैटेगरी के तहत भरे गए पदों का विवरण, और कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण नियमों के पालन से संबंधित जानकारी मांगी थी। जवाब में, मंत्रालय ने सदन को सभी संबंधित डेटा पेश किया।
इसके अतिरिक्त, सांसद गोडम नागेश के सवाल के जवाब में, सरकार ने देश भर में नए मंजूर किए गए केवीएस, एनवीएस स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी जारी की। सरकार स्कूलों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड तक लाने के लिए कदम उठा रही है।
भारत सरकार ने दिसंबर 2024 में 85 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) और अक्टूबर 2025 में 57 नए केवी मंजूर किए। इसी तरह, दिसंबर 2024 में 28 नए नवोदय विद्यालय भी मंजूर किए गए। सरकार ने स्कूलों का राज्य-वार विवरण जारी किया।
Govt in Lok Sabha: कार्यरत और रिक्त पदों का ब्यौरा
मंत्रालय ने कलिपाड़ा खेरवाल के पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि केवीएस में रिक्त पदों को भरना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और संबंधित भर्ती नियमों के प्रावधानों के अनुसार खाली पदों को भरने की कोशिश लगातार जारी है।
सरकार ने बताया कि रेगुलर अपॉइंटमेंट केवीएस भर्ती नियमों और तय आरक्षण नियमों के अनुसार किए जाते हैं। मंत्रालय ने 1 नवंबर, 2025 तक देश भर में केवीएस में स्वीकृत पदों, कार्यरत कर्मचारियों और रिक्त पदों का ब्यौरा सदन में पेश किया है-
| पद |
स्वीकृत पद |
जनरल | ईडबल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी |
कुल कार्यरत |
रिक्त पद |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
टीचिंग स्टाफ |
50,414 |
17,427 |
1,114 |
13,211 |
7,235 |
2,970 |
41,957 |
8,457 |
|
नॉन-टीचिंग स्टाफ |
6,106 |
1,701 |
65 |
1,116 |
1,172 |
336 |
4,390 |
1,716 |
|
कुल |
56,520 |
19,128 |
1,179 |
14,327 |
8,407 |
3,306 |
46,347 |
10,173 |
Also read सीबीएसई के नाम का अनाधिकृत इस्तेमाल करने के चलते आगरा की 'सीबीएसई-डबल्यूएसओ' का रजिस्ट्रेशन रद्द
Winter Parliament Session 2025: केवीएस में वर्ष, कैटेगरी-वार भर्ती विवरण
2014 से केवीएस में साल-दर-साल और कैटेगरी के हिसाब से हुई भर्ती की डिटेल्स इस प्रकार हैं-
| वर्ष | पद | जनरल | ईडबल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल भर्ती |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
2014-15 |
टीचिंग |
52 |
0 |
23 |
12 |
6 |
93 |
|
|
नॉन-टीचिंग |
1 |
0 |
0 |
0 |
1 |
2 |
|
2015-16 |
टीचिंग |
1926 |
0 |
997 |
571 |
290 |
3784 |
|
|
नॉन-टीचिंग |
280 |
0 |
151 |
84 |
40 |
555 |
|
2016-17 |
टीचिंग |
3202 |
0 |
1618 |
915 |
458 |
6193 |
|
|
नॉन-टीचिंग |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
2017-18 |
टीचिंग |
4522 |
0 |
2468 |
1387 |
696 |
9073 |
|
|
नॉन-टीचिंग |
399 |
0 |
206 |
119 |
59 |
783 |
|
2022-23 |
टीचिंग |
4865 |
1114 |
3116 |
1769 |
869 |
11,733 |
|
|
नॉन-टीचिंग |
455 |
119 |
324 |
176 |
60 |
1134 |
|
कुल |
— |
15,702 |
1,233 |
8,903 |
5,033 |
2,479 |
33,350 |
Also read KVS NVS Recruitment 2025 : केवीएस, एनवीएस भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 11 दिसंबर तक बढ़ी
Parliament Session 2025: शैक्षणिक सत्रवार कॉन्ट्रैक्ट टीचरों की संख्या
शैक्षणिक सत्र 2014-15 से स्वीकृत पदों के मुकाबले केंद्रीय विद्यालयों में रखे गए कॉन्ट्रैक्ट टीचरों की संख्या इस प्रकार है-
|
शैक्षणिक सत्र |
कॉन्ट्रैक्ट टीचरों की संख्या |
|---|---|
|
2014–15 |
7534 |
|
2015–16 |
7873 |
|
2016–17 |
9061 |
|
2017–18 |
7568 |
|
2018–19 |
9539 |
|
2019–20 |
8912 |
|
2020–21 |
3260 |
|
2021–22 |
8105 |
|
2022–23 |
10462 |
|
2023–24 |
3404 |
|
2024–25 |
6920 |
अगली खबर
]सीबीएसई के नाम का अनाधिकृत इस्तेमाल करने के चलते आगरा की 'सीबीएसई-डबल्यूएसओ' का रजिस्ट्रेशन रद्द
आगरा के फर्म्स, सोसाइटीज और चिट्स के रजिस्ट्रार ने 5 दिसंबर के आदेश के अनुसार, रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। यह कैंसलेशन बोर्ड की सहमति के बिना "सीबीएसई" नाम के अनाधिकृत और गुमराह करने वाले इस्तेमाल के कारण हुआ है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल