Goa Board SSC Result 2024: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट results.gbshsegoa.net पर जारी; 92.38 फीसदी छात्र पास
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 05:29 PM IST | 2 mins read
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net के माध्यम से गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 को डाउनलोड और देख सकते हैं। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट में इस वर्ष 92.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे जारी किए हैं, इस दौरान उन्होंने बताया है कि परीक्षा 31 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2024 में कुल 19,557 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें 9,743 लड़के और 9,814 लड़कियां शामिल थीं। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 92.98 फीसदी और लड़कों का 91.80 फीसदी रहा। उम्मीदवार डिजीलॉकर पोर्टल पर भी गोवा एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
Goa Board SSC Result 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाएं।
- होमपेज पर, Get Result के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां दो विकल्प दिखाई देंगे, SSC Result 2024 विकल्प चुनें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- GBSHSE SSC Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें।
Goa SSC 10th Result 2024: 17 मई को मिलेगी मार्कशीट
जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा कि गोवा कक्षा 10 के लिए समेकित परिणाम शीट 17 मई को दोपहर 2 बजे से स्कूल लॉगिन पोर्टल service1.gbshse.in से डाउनलोड की जा सकेगी। बता दें कि गोवा बोर्ड ने एसएससी थ्योरी परीक्षा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक आयोजित की थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 मार्च से 15 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और परिणाम की योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। पिछले साल अप्रैल 2023 (सेमेस्टर पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.64% था और अप्रैल 2020 (वार्षिक पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल