GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम gate2024.iisc.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट
Santosh Kumar | March 16, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc बेंगलुरु) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। संस्थान ने परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं अंतिम उत्तर कुंजी की भी जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 फरवरी को प्रकाशित की गई थी और आपत्ति विंडो 22 से 25 फरवरी के बीच खुली थी। बता दें कि इस साल, IISc ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
GATE Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE रिजल्ट 2024 तक पहुंच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर GATE 2024 Result Link पर जाएं.
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आपको बता दें कि एक अच्छा GATE स्कोर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाने में सहायक होता है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को विशेष संस्थान कि गेट कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी