GATE Final Answer Key 2026: गेट फाइनल आंसर की goaps.iitg.ac.in पर जल्द, डाउनलोड चरण और रिजल्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 12:19 PM IST | 1 min read
गेट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 (GATE 2026) परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitg.ac.in पर जाकर गेट 2026 फाइनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। गेट 2026 प्रवेश परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की गई थी।
GATE 2026 Marking Scheme: अंकन योजना
- बहुविकल्पीय प्रश्न के लिए: कुल अंक (1 अंक) + कुल अंक (2 अंक)।
- कुल अंक (1 अंक) = 1 x सही उत्तरों की संख्या – 1/3 x गलत उत्तरों की संख्या।
- कुल अंक (2 अंक) = 2 x सही प्रयासों की संख्या – 2/3 x गलत प्रयासों की संख्या।
- NAT अंक: कुल अंक (1 अंक) + कुल अंक (2 अंक)।
Also read NMC: एनएमसी ने 7 मेडिकल कॉलेजों को दी 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने की चेतावनी, जानिए क्या है वजह?
गेट फाइनल आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने आवंटित अंकों की गणना कर सकते हैं। गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर गेट रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।
गेट 2026 स्कोरकार्ड परिणाम की तिथि से तीन साल तक के लिए वैध रहेगा। गेट एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। गेट स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है।
GATE 2026 Final Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार गेट 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- गेट 2026 आधिकारिक पोर्टल goaps.iitg.ac.in/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- गेट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी