Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 11:26 AM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JAC Class 10 Model Question Papers for all subjects. Practice with these resources to improve preparation, understand patterns & score high in exams.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसलिंग (JAC), रांची की आधिकारिक घोषणा के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर जांच सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड बोर्ड एग्जाम 2026 रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है।
Jharkhand Class 10 QP 2026: Maths
Jharkhand Class 10 Answer Key 2026: Maths | Social Science
JAC Class 10th: Model Question Papers (All Subjects) | Exam Dates PDF
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
जेएसी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 और झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। कक्षा 10 और कक्षा 12 (विज्ञान और वाणिज्य) के परिणाम 20-21 अप्रैल के बीच घोषित तथा कक्षा 12 आर्ट्स के परिणाम 30 अप्रैल तक जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है।
खबरों के अनुसार, कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 से 17 फरवरी तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।
Also readJNVST Class 6 Admit Card 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर जारी
आंकड़ों के अनुसार, जेएसी बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में लगभग 4.23 लाख विद्यार्थी और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में करीब 3.42 लाख छात्र शामिल हुए थे। साल 2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 91.71% और 12वीं में आर्ट्स का 95.62%, कॉमर्स का 91.2% और साइंस का 79.26% दर्ज किया गया।
झारखंड बोर्ड परिणाम 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में परिषद द्वारा आधिकारिक अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए नियमति रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर करने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh