GATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन की नई तिथि जारी, 27 अगस्त से करें पंजीकरण; संशोधित शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 04:15 PM IST | 2 mins read

गेट 2027 के लिए डिजिलॉकर से रजिस्ट्रेशन सभी भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी है। इसलिए, ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट को अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा।

गेट 2027 परीक्षा 6 फरवरी से 21 फरवरी तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने 13 अगस्त को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर 27 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

गेट 2027 के लिए डिजिलॉकर से रजिस्ट्रेशन सभी भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी है। इसलिए, ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट को अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा।

महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को गेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में 1000 रुपये और अन्य कैंडिडेट को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, विलंब शुल्क के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 1500 रुपये और अन्य वर्ग के कैंडिडेट 2500 रुपये फीस जमा करके 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

GATE 2027 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

कैंडिडेट को गेट 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे बताे गए चरणों का पालन करना होगा:

  • गेट 2027 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और GOAPS रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also read IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली सीईपी ने डेटा साइंस एंड एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के चौथे बैच के लिए प्रवेश शुरू किए

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट्स 30 पेपर्स में से अपनी क्वालिफाइंग डिग्री के अनुसार एक या दो पेपर्स (दो पेपर कॉम्बिनेशन में दिए गए कॉम्बिनेशन के सेट के अनुसार) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को गेट नोटिफिकेशन 2027 और गेट 2027 रिवाइज्ड शेड्यूल जांचने की सलाह दी गई है।

GATE 2027 Revised Schedule: गेट संशोधित शेड्यूल

गेट 2027 रिवाइज्ड शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां

GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के खुलने की तिथि

27 अगस्त 2026

रेगुलर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि (बिना लेट फीस के)

27 सितंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि(लेट फीस के साथ)

5 अक्टूबर 2026

गेट 2027 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

14 से 21 अक्टूबर 2026

शहर आवंटन अधिसूचना

4 जनवरी 2027

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

टीबीए

गेट 2027 परीक्षाएं

6, 7 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027

परिणामों की घोषणा

19 मार्च 2027

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]