GATE 2027: गेंट पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, gate2027.iitm.ac.in पर जल्द करें अप्लाई; करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 07:57 PM IST | 2 mins read
आईआईटी मद्रास ने कहा है कि भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने से पहले वे अपना वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट बना लें या अपडेट कर लें।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madrash) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर 27 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। गेट 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 2 सितंबर, 2026 से सक्रिय है।
GATE 2027 Eligibility: पात्रता
किसी भी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे साल या उससे ऊपर पढ़ रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ आर्किटेक्चर/ साइंस/ कॉमर्स/ आर्ट्स/ ह्यूमैनिटीज में सरकार से मान्यता प्राप्त डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे गेट 2027 के लिए पात्र हैं। हालांकि, कुछ प्रोफेशनल संस्थान इंजीनियरिंग के अलग-अलग फील्ड में परीक्षा कराती हैं।
GATE 2027 Application Fee: परीक्षा फीस
गेट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस रेगुलर पंजीकरण के दौरान महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दो पेपर के लिए 2000 रुपये देना होगा। वहीं, विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी के लिए एक पेपर के लिए 2000 रुपये और दो पेपर के लिए 4000 रुपये है।
Also read IIT JAM Registration 2027: आईआईटी जैम पंजीकरण तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ी, पात्रता और एग्जाम डेट जानें
कल तक अप्लाई नहीं करने वालों को विलंब शुल्क के साथ 5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। विस्तारित अवधि में आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1500 रुपये और दो पेपर के लिए 2500 रुपये तथा विदेशी नागरिकों सहित अन्य को एक पेपर के लिए 2500 रुपये और दो पेपरों के लिए 4500 रुपये देना होगा।
GATE 2027 Important Dates: करेक्शन सहित अन्य तिथियां
गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया गया है। गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा परिणाम 19 मार्च, 2027 को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, गेट एडमिट 2027 की तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है।
GATE 2027 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
सबसे पहले, गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट https://gate2027.iitm.ac.in/ पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध, ‘अप्लाई नाउ’ टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें। फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें। आईआईटी मद्रास ने कहा कि आवेदन से पहले अपना वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट बना लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई