Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 05:28 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में एमएससी, एमएस, ज्वॉइंट एमएससी-पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने स्नातकोत्तर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2027 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। आईआईटी जैम 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 11 सितंबर, 2026 से सक्रिय है।
आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को एक टेस्ट पेपर के लिए 1000 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 1350 रुपये देना होगा। वहीं, अन्य कैटेगरी के अभ्यर्थी को एक पेपर के लिए 2000 और दो टेस्ट पेपर के लिए 2700 देना होगा।
IIT JAM 2027 Registration: आवेदन प्रक्रिया
आईआईटी जैन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
जिन उम्मीदवारों ने अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी कर ली है या वर्ष 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे JAM 2027 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईआईटी जैम प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में एमएससी, एमएस, ज्वॉइंट एमएससी-पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नीचे सारणी में आईआईटी जैम 2027 की तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 11 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 14 फरवरी 2027 |
| रिजल्ट | 18 मार्च 2027 |