GATE 2027 Registration: गेट पंजीकरण तिथि बिना लेट फीस के 5 अक्टूबर तक बढ़ी, gate2027.iitm.ac.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | September 28, 2026 | 10:00 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए रेगुलर रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख अब 5 अक्टूबर कर दी गई है। पहले यह तारीख 27 सितंबर तय की गई थी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय उम्मीदवारों के लिए वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
आवेदन प्रक्रिया में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल है। लेट फ़ीस के साथ आवेदन, रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई गई अवधि के दौरान 12 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
Also read LPU Protest: एलपीयू छात्रों का परिसर में कथित दुष्कर्म को लेकर हंगामा; प्राथमिकी दर्ज, एसआईटी गठित
GATE 2027 Registration: गेट एग्जाम डेट 2027
आवेदन में सुधार के लिए विंडो 14 से 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। परीक्षा शहरों के आवंटन के बारे में नोटिफिकेशन 4 जनवरी को जारी होने की उम्मीद है। गेट परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
इस साल 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (आरए) नाम का एक नया पेपर शुरू किया गया है, जिससे कुल टेस्ट पेपर की संख्या 30 हो गई है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के नतीजे 19 मार्च, 2027 को घोषित किए जाएंगे।
रेगुलर अवधि के दौरान, महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 प्रति पेपर है और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹2,000 है; बढ़ाई गई अवधि के दौरान यह शुल्क बढ़ जाता है। शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई