GATE 2024 Result: गेट परीक्षा परिणाम gate2024.iisc.ac.in पर आज होगा जारी; स्कोरकार्ड 23 मार्च
Santosh Kumar | March 16, 2024 | 07:47 AM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु आज यानी 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 (गेट 2024) का परिणाम जारी करेगा। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर परिणाम देख सकेंगे। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है।
गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि गेट परीक्षा 2024 सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। संस्थान ने 21 फरवरी को परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। GATE 2024 30 इंजीनियरिंग विषयों के लिए आयोजित किया गया था। इसका स्कोरकार्ड 23 मार्च से भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
GATE Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE रिजल्ट 2024 तक पहुंच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर GATE 2024 Result Link पर जाएं.
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Also read GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम कल होगा जारी, एडमिशन के लिए स्कोर को मान्यता देंगे ये संस्थान
GATE 2024 परीक्षा हाइलाइट्स
उम्मीदवार GATE 2024 Exam की मुख्य तिथियां और परीक्षा से संबंधित जानकारी नीचे देख सकते हैं-
|
विवरण |
अवलोकन |
|---|---|
|
परीक्षा का नाम |
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग |
|
GATE 2024 आयोजन संस्थान |
आईआईएससी बैंगलोर |
|
गेट आधिकारिक वेबसाइट |
gate2024.iisc.ac.in |
|
गेट परीक्षा तिथि 2024 |
3,4,10, और 11 फरवरी 2024 |
|
द्वारा प्रशासित |
आईआईएससी बैंगलोर और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से |
|
परीक्षा का उद्देश्य |
एमई/एम.टेक/पीएचडी प्रवेश और पीएसयू भर्ती के लिए योग्यता परीक्षा |
|
आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
|
परीक्षा का तरीका |
कंप्यूटर आधारित मोड |
|
परीक्षा अवधि |
180 मिनट (3 घंटे) |
|
परीक्षा की आवृत्ति |
वार्षिक |
|
गेट पेपर्स की संख्या |
30 |
|
GATE स्कोर/ग्रेड की वैधता |
3 वर्ष |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’