FMGE June 2026 City Slip: एफएमजीई जून सिटी स्लिप natboard.edu.in पर जारी, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 08:45 AM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एफएमजीई जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे चेक कर सकते हैं। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा के लिए आवंटित किए गए शहर की जानकारी दी गई है। बोर्ड देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 75 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
इससे पहले बोर्ड ने उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों में विसंगतियों (गलतियों) को सुधारने के लिए 16 जून 2026 तक का समय दिया था। आपको बता दें कि एनबीईएमएस हर साल दो बार (जून और दिसंबर सत्र में) एफएमजीई परीक्षा आयोजित करता है।
FMGE June 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- एग्जामिनेशन टैब के तहत परीक्षा सूची से 'FMGE परीक्षा' का चयन करें।
- इसके बाद लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब FMGE 2026 जून एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अंत में अपने आवंटित शहर की जानकारी चेक कर लें।
FMGE June 2026: एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखें
एनबीईएमएस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक एफएमजीई जून परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार