Cheating in NVS Exam: एनवीएस भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए
Press Trust of India | May 21, 2025 | 07:28 AM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 18 मई को शिमला के चैप्सली स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया और वे 21 मई तक हिरासत में रहेंगे।
शिमला: दो दिन पहले आयोजित नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) गैर-शिक्षण जूनियर सचिवालय सेवा परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में यहां एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में इन सभी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार (20 मई) को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार (18 मई) को शिमला के चैप्सली स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया और वे बृहस्पतिवार (21 मई) तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
शिमला के 6 केंद्रों पर एनवीएस भर्ती परीक्षा के दौरान कथित नकल के लिए हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 5 महिलाओं सहित कुल 39 अभ्यर्थियों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, न्यू शिमला परीक्षा केंद्र पर निरीक्षकों को तब संदेह हुआ जब एक अभ्यर्थी बार-बार शौचालय जा रहा था। पुलिस के अनुसार, जांच करने पर उसके पास से एक छोटा इयरपीस और ब्लूटूथ उपकरण बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार निरीक्षकों को अन्य केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। देशभर में 1377 गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए एनवीएस परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में नकल के कई मामले सामने आए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल