DU PG Admission 2026-27: डीयू के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट 7 जून
Santosh Kumar | May 16, 2026 | 08:55 PM IST | 2 mins read
एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस हर प्रोग्राम के लिए 100 रुपये तय की गई है। जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए, फीस हर प्रोग्राम के लिए 250 रुपये है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए अपने दो-वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने की विंडो 16 मई से 7 जून तक pgadmission.uod.ac.in पर एक्टिव रहेगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि दाखिले कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पीजी पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे और ये केवल संबंधित विषय के पेपरों में सीयूईटी पीजी 2026 के अंकों पर आधारित होंगे।
डीयू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी ने इस साल एक ऑटो-इंटीग्रेशन सिस्टम भी शुरू किया है, ताकि कैंडिडेट्स की डिटेल्स और सीयूईटी स्कोर सीधे डिजिलॉकर और एपीआई सेतु के जरिए हासिल किए जा सकें।
DU PG Admission 2026-27: प्रवेश के लिए आवेदन संबंधी निर्देश
डीयू ने कहा कि जो स्टूडेंट्स अभी अपने अंडरग्रेजुएट कोर्स के तीसरे या चौथे साल में हैं, वे भी दो साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने के काबिल होंगे, बशर्ते वे प्रोग्राम के लिए तय खास एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करते हों।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 2026-27 एकेडमिक सेशन से, यूनिवर्सिटी नई शिक्षा नीति (एनईपी) फ्रेमवर्क के तहत दो तरह के पीजी प्रोग्राम ऑफर करेगी — एक साल के मास्टर प्रोग्राम और दो साल की मास्टर डिग्री।
Also read जितेंद्र सिंह ने की विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं बनाने की योजनाओं की समीक्षा
DU PG Admission 2026-27: रजिस्ट्रेशन फीस
एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस हर प्रोग्राम के लिए 100 रुपये तय की गई है। जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए, फीस हर प्रोग्राम के लिए 250 रुपये है।
एक साल के पीजी प्रोग्राम के लिए आवेदन डेट बाद में जारी की जाएगी। 4 साल की यूजी डिग्री वाले स्टूडेंट्स — जिसमें रिसर्च या एंटरप्रेन्योरशिप के साथ ऑनर्स भी शामिल है। इस नए स्ट्रक्चर के लिए काबिल होंगे, बशर्ते वे शर्तों को पूरा करते हों।
यूनिवर्सिटी ने कहा कि जो लोग तय समय सीमा के अंदर अप्लाई नहीं कर पाते, वे 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर मिड-एंट्री के जरिए भी हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन और जरूरी निर्देश देख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार