DU ITEP Admissions 2026: डीयू आईटीईपी प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, राउंड 1 रिजल्ट 10 अगस्त को
Santosh Kumar | August 7, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read
यूनिवर्सिटी ने पहले शुरुआती रजिस्ट्रेशन विंडो को 2 अगस्त से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया था, और अब करेक्शन विंडो ओपन की गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन में सुधार करने की सुविधा शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट्स एनसीईटी 2026 में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल itep.uod.ac.in पर लॉग इन करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने पहले शुरुआती रजिस्ट्रेशन विंडो को 2 अगस्त से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया था, और अब करेक्शन विंडो ओपन की गई है। डीयू आईटीईपी प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 8 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
DU ITEP Admissions 2026: प्रवेश के लिए राउंड 1 का शेड्यूल
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस के राउंड 1 के लिए, 10 अगस्त को कैंडिडेट्स के डैशबोर्ड पर जानकारी जारी की जाएगी। अलॉट की गई सीट को स्वीकार करने की प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी।
संबंधित विभाग और कॉलेज 10 से 14 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करेंगे। इस बीच, कैंडिडेट्स को 16 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
DU ITEP Admissions 2026-27: एडमिशन के लिए राउंड 2 का शेड्यूल
डीयू आईटीईपी 2026-27 प्रोग्राम के लिए राउंड 2 का शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
द्वितीय सीट आवंटन परिणाम जारी |
18 अगस्त को |
|
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि |
18 से 21 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
|
विभाग/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन |
18 से 22 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
|
ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
23 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
DU ITEP Admissions 2026-27: दाखिले के लिए राउंड 3 का शेड्यूल
डीयू आईटीईपी 2026-27 प्रोग्राम के लिए राउंड 3 का शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
|
इवेंट
|
डेट |
|---|---|
|
तृतीय सीट आवंटन परिणाम जारी |
26 अगस्त को |
|
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि |
26 से 28 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
|
विभाग/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन |
26 से 29 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
|
ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
30 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक |
अगली खबर
]बिहार सरकार 16 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का पीपीपी मॉडल पर संचालन करेगी, सीएम सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्राइस वाटरहाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांजेक्शन एडवाइजर (परामर्शी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके लिए कंपनी को 8.27 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाएगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम