DU UG Admission 2026: डीयू यूजी प्रवेश पोर्टल इस सप्ताह खुलने की संभावना, 21 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
Press Trust of India | June 24, 2026 | 09:46 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी दिल्ली विश्वविद्यालय समेत ज्यादातर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश की परीक्षा है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा इस सप्ताह के आखिर तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) प्रवेश पोर्टल खोलने की संभावना है और नया सत्र 21 जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य रख गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET UG) 2026 के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए थे।
सीयूईटी यूजी दिल्ली विश्वविद्यालय समेत ज्यादातर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश की परीक्षा है। डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विश्वविद्यालय ‘सामान्य सीट आवंटन प्रणाली’ (CSAS) पोर्टल खोलने की तैयारी के आखिरी चरण में है।
गुप्ता ने कहा, “हम शैक्षणिक सत्र की शुरुआत संभावित रूप से 21 जुलाई को करना चाहते हैं। हम बस पोर्टल और जरूरी जानकारी की आखिरी बार पड़ताल कर रहे हैं। पोर्टल के इसी सप्ताह खुलने की उम्मीद है।”
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश कार्यक्रम के तहत, 70 से ज्यादा कॉलेजों में लगभग 79 स्नातक पाठ्यक्रमों की 71,000 से अधिक सीटों के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। सीएसएएस पोर्टल खुलने के बाद, उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, छात्र अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताएं भर सकेंगे।
Also read CUET UG Toppers List 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा में देविना गहलोत ने किया टॉप, टॉपर्स लिस्ट जारी
सीयूईटी स्कोर और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर, विश्वविद्यालय कई चरण में सीट आवंटन की घोषणा करेगा। हर चरण के बाद, जो उम्मीदवार आवंटित की गई सीट स्वीकार करते हैं, वे या तो अपना प्रवेश “फ्रीज” कर सकते हैं या “अपग्रेड” का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके तहत अगले चरण में ज्यादा प्राथमिकता वाली सीटों के लिए उनके नाम पर विचार किया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों में सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया में देरी की वजह से शिक्षक समुदाय के एक वर्ग ने इसकी आलोचना की है। उनका तर्क है कि सीयूईटी पर निर्भरता के कारण शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित हुआ है।
साल 2025 में डीयू में एक अगस्त से तय समय पर कक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन प्रवेश और ‘मॉप-अप राउंड’ सितंबर के आखिर तक चलते रहे। इस वजह से कई छात्र पढ़ाई शुरू होने के हफ़्तों बाद पाठ्यक्रम में शामिल हुए। वर्ष 2024 में भी कुछ ऐसा ही हाल था, जब सीयूईटी-यूजी के नतीजे आने में देरी की वजह से शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त को शुरू हुआ। उस साल ‘मॉप-अप राउंड’ अक्टूबर तक चले।
अगली खबर
]ICAI CA Foundation May 2026 Result: आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन रिजल्ट 3 जुलाई को होगा जारी, डायरेक्ट लिंक जांचें
परीक्षार्थी आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई 2026 स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्रत्येक समूह में प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र