Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 07:37 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई 2026 परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीए फाउंडेशन मई 2026 एग्जाम रिजल्ट 3 जुलाई को दोपहर में घोषित किए जाएंगे।
आईसीएआई सीए मई 2026 फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकेंगे। आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
परीक्षार्थी आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई 2026 स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्रत्येक समूह में प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे। आईसीएआई सीए मई 2026 कार्यक्रम के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “मई 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम 3 जुलाई 2026 की दोपहर तक घोषित कर दिया जाएगा और उम्मीदवार इसे caresults.icai.org वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।”
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे:
आईसीएआई ने आज यानी 24 जून को सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया है। आईसीएआई सीए मई 2026 इंटर परीक्षा 5 से 15 मई 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।