Trusted Source Image

NEST 2026 Result: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट nestexam.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read

एनआईएसईआर भुवनेश्वर ने 24 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनईएसटी 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।

NEST 2026 AIR 1 साइंसएस्ट्रा के छात्र सानिध्य क्षितिज डोंगरे ने हासिल किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
NEST 2026 AIR 1 साइंसएस्ट्रा के छात्र सानिध्य क्षितिज डोंगरे ने हासिल किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई द्वारा आयोजित नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर एनईएसटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या/ यूजर आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा, एनईएसटी मेरिट लिस्ट कम रैंक कार्ड के माध्यम से छात्र स्क्रीनिंग परीक्षा में अपनी रैंक देख सकते हैं।

एनईएसटी 2026 मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र प्रवेश के पात्र होंगे। कंप्यूटर आधारित एनईएसटी 2026 परीक्षा 6 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भारत भर में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले, संस्थान ने 17 जून को नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट फाइनल आंसर की 2026 जारी की थी।

Also readNMC: मेडिकल कॉलेजों में बंद होंगे पीजी डिप्लोमा कोर्स, सीटों को MD, MS डिग्री में बदलने की तैयारी

एनईएसटी 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक www.niser.ac.in/admission/merit_list है। एनआईएसईआर भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई द्वारा संचालित 5 वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एक अनिवार्य ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा है।

एमएससी में प्रवेश के लिए कुल 261 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 202 सीटें एनआईएसईआर में और 59 सीटें यूएम-डीएई सीईबीएस में उपलब्ध हैं। NEST 2026 में साइंसएस्ट्रा के छात्र सानिध्य क्षितिज डोंगरे ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल किया है।

NEST Scorecard 2026: डाउनलोड करें

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनईएसटी 2026 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
  • डाउनलोड एनईएसटी स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • NEST 2026 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications