Trusted Source Image

BPSC Auditor Prelims Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 28 जून से करें डाउनलोड, प्रीलिम्स एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 05:57 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 2 जुलाई, 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।

बीपीएससी ऑडिटर 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी ऑडिटर 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि आधिकारिकतौर पर घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 28 जून से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।

बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार ऑडिटर हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, बार-कोड, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर एवं फोटो,और परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जांच सकते हैं।

आयोग द्वारा बीपीएससी ऑडिटर 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 5 जुलाई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Also readBPSC 70th CCE Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “विज्ञापन संख्या-09/2026 के अंतर्गत अंकेक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 05 जुलाई, 2026 (रविवार) को एकल पाली में (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) आयोजित की जाएगी। 28 जून से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू होगी।”

बीपीएससी ने बताया कि, एडमिट कार्ड में रोल नंबर के साथ बार-कोड स्पष्ट रूप से छपा होना चाहिए। परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 2 जुलाई, 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

BPSC Auditor Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • डायरेक्ट लिंक bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फिर, माई अकाउंट में जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • बीपीएससी ऑडिटर हॉल टिकट जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications