DU Academic Calendar 2023-24: डीयू ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि में बदलाव, 14 जून से शुरू होंगी छुट्टियां
Santosh Kumar | May 16, 2024 | 08:37 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2023 में जारी डीयू अकादमिक कैलेंडर 2023-24 के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश 7 जून से 21 जुलाई तक निर्धारित किया गया था।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने डीयू शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 की ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि में संशोधन किया है। यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी आज यानी 16 मई को एक अधिसूचना के जरिए साझा की है। जारी नोटिस के मुताबिक, इस साल डीयू में गर्मी की छुट्टियां 14 जून से 21 जुलाई तक रहेंगी।
इससे पहले, पिछले साल प्राधिकरण द्वारा जारी डीयू अकादमिक कैलेंडर 2023-24 के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश 7 जून से 21 जुलाई तक निर्धारित किया गया था। हालांकि, अब विश्वविद्यालय ने एक संशोधन किया है।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 09.11.2023 को जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए यह सूचित किया जाता है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 07 जून 2024 से 21 जुलाई तक न होकर 14 जून 2024 से 21 जुलाई 2024 तक रहेगा।
शिक्षकों ने की निर्णय की आलोचना
इस दौरान विश्वविद्यालय के फैसले की शिक्षकों द्वारा भारी आलोचना हो रही है जिन्होंने इसे 'अशैक्षणिक' और 'अनावश्यक' कहा है। प्रोफेसरों ने शिकायत की कि शैक्षणिक कैलेंडर में अचानक बदलाव से उनके लिए मुश्किल हो जाएगी क्योंकि उन्होंने पहले से योजना बना रखी है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA), डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की सदस्य और मिरांडा हाउस में एसोसिएट प्रोफेसर आभा देव हबीब ने कहा कि DU शैक्षणिक कैलेंडर में यह अचानक बदलाव पूरी तरह से गैर-शैक्षणिक है।
DU Academic Calendar 2023-24: डीयू शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24
डीयू शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 निम्नलिखित विवरण नीचे देख सकते हैं-
| सेमेस्टर I / सेमेस्टर III | तारीख |
|---|---|
|
कक्षाओं का प्रारम्भ |
1 सितंबर, 2023 (शुक्रवार) |
|
सर्दियों की छुट्टी |
13 नवंबर से 19 नवंबर, 2023 |
|
शीतकालीन अवकाश के बाद कक्षाएं प्रारंभ |
20 नवंबर |
|
कक्षाओं का फैलाव, प्रारंभिक अवकाश और व्यावहारिक परीक्षाओं का संचालन |
29 दिसंबर से 7 जनवरी, 2023 तक |
|
सैद्धान्तिक परीक्षाओं का प्रारम्भ |
8 जनवरी, 2023 |
| सेमेस्टर II / सेमेस्टर IV | तारीख |
|---|---|
|
कक्षाओं का प्रारम्भ |
22 जनवरी, 2023 |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश |
24 मार्च से 31 मार्च 2024 तक |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश के बाद कक्षाएं प्रारंभ |
1 अप्रैल, 2024 |
|
कक्षाओं का फैलाव, प्रारंभिक अवकाश और व्यावहारिक परीक्षाओं का संचालन |
16 से 23 मई, 2024 तक |
|
सैद्धान्तिक परीक्षाओं का प्रारम्भ |
24 मई, 2024 |
|
गर्मी की छुट्टी |
अब 14 जून से 21 जुलाई, 2024 तक |
अगली खबर
]CUET UG 2024 Admit Card: सीयूईटी यूजी 17-18 मई की परीक्षा के लिए नई अधिसूचना जारी; दिल्ली केन्द्रों से संबंधित
एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की सलाह दी है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 15 मई शाम 5 बजे के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार