Santosh Kumar | May 16, 2024 | 07:09 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली को अपने सीयूईटी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना था, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 17, 18 मई को दिल्ली केंद्रों पर आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवश्यक अधिसूचना जारी की है। जो परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र के साथ संबंधित है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की सलाह दी है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 15 मई शाम 5 बजे के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली को अपने सीयूईटी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना था, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने अप्रत्याशित प्रशासनिक कारणों से दिल्ली में सीयूईटी (यूजी) 2024 के परीक्षा केंद्रों को बदल दिया है। एनटीए ने कहा है कि यह अपडेट केवल 17 और 18 मई 2024 को दिल्ली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर लागू है। दिल्ली के बाहर केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इससे प्रभावित नहीं होंगे।
CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 24 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा रही है। एनटीए ने जारी अधिसूचना के माध्यम से कहा है कि सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 और 21, 22 और 24 मई की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
किसी भी कठिनाई का सामना करने की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं या उनके हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस साल, कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।
Santosh Kumar