Santosh Kumar | May 16, 2024 | 06:10 PM IST | 2 mins read
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी और अंग्रेजी के छात्रों को हिंदी का पेपर दिया गया था। अभ्यर्थियों के विरोध को लेकर एनटीए से बातचीत की गई है। एनटीए ने प्रभावित छात्रों की परीक्षा रद्द करने को कहा है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: सीयूईटी यूजी पेपर लीक 2024 मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाराज छात्रों को आखिरकार स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद शांत करा लिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीए कानपुर के अभ्यर्थियों के लिए 15 मई की परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी जल्द ही एनटीए द्वारा साझा की जाएगी। बता दें कि कल यानी 15 मई को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज से कथित पेपर लीक का मामला सामने आया था।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
दरअसल, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में सीयूईटी परीक्षा दे रहे कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। छात्रों ने खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए, हालात बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने कहा, "हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी और अंग्रेजी के छात्रों को हिंदी का पेपर दिया गया था। अभ्यर्थियों के विरोध को लेकर एनटीए से बातचीत की गई है। एनटीए ने प्रभावित छात्रों की परीक्षा रद्द करने को कहा है।"
विजय ढुल ने आगे बताया कि 15 मई शिफ्ट 2 बी परीक्षा शाम 5 बजे से 6 बजे तक ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी। हालांकि, परीक्षा खत्म होने के बाद भी कई छात्र अलग-अलग कमरों में बैठे दिखे। इस असामान्य परिदृश्य ने छात्रों के बीच संदेह पैदा कर दिया, जिससे उनका विरोध शुरू हो गया।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने कहा कि सभी छात्रों को समझाकर भेज दिया गया है। पेपर लीक मामले पर पुलिस का कहना है कि फिलहाल पेपर लीक का कोई सबूत सामने नहीं आया है, बाकी जांच जारी है।
सीयूईटी यूजी 2024 का पहला दिन दिल्ली के 258 केंद्रों को छोड़कर पूरे देश में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य परीक्षा के लिए आयोजित किया गया था। सीयूईटी यूजी परीक्षा के पहले दिन 75% से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस साल, कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।
Santosh Kumar