Saurabh Pandey | February 13, 2026 | 09:12 PM IST | 1 min read
डीएफसीसीआईएल एमटीएस सीबीटी 2 रिजल्ट स्कोर कार्ड देखने का लिंक शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट और जानकारी के लिए DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्ली : डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने एमटीएस सीबीटी 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही डीएफसीसीआईएल ने एग्जिक्यूटिव और जूनियर मैनेजर पदों का रिजल्ट भी जारी किया है।
डीएफसीसीआईएल एमटीएस और अन्य पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन संभावित रूप से मार्च 2026 में किया जाएगा, जिसके लिए डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट/एसएमएस/ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचना दी जाएगी।
मेरिट के आधार पर, कैटेगरीवाइज रिक्तियों (पूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन रिक्तियों को छोड़कर) के 3 गुना के बराबर उम्मीदवारों को प्राथमिक परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार कट-ऑफ अंक नीचे देख सकते हैं।
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
अनारक्षित (UR) | 80.4202 |
अनुसूचित जाति (SC) | 75.6303 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 72.3529 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - नॉन-क्रीमी लेयर | 79.9160 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 76.6387 |
डीएफसीसीआईएल एमटीएस सीबीटी 2 रिजल्ट स्कोर कार्ड देखने का लिंक शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट और जानकारी के लिए DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।
पीईटी के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अस्थायी है और भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या उसके बाद, प्रस्तुत किए गए डेटा में किसी भी विसंगति/कमी या उम्मीदवारों द्वारा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि के डीएफसीसीआईएल के संज्ञान में आने पर रद्द की जा सकती है।
चयनित पूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन (जो पीईटी) परीक्षा में उपस्थित होने से छूट प्राप्त हैं, उनके रोल नंबर और कट-ऑफ अंक अंतरिम पैनल में शामिल होने के समय प्रदान किए जाएंगे।