DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर निकलीं भर्तियां, 13 फरवरी से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 8, 2024 | 12:01 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी की तरफ से दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2024 तक है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
DSSSB Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
डीएसएसएसबी की तरफ से विभिन्न विभागों में 1896 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- नर्सिंग ऑफिसर - 1507 पद
- फार्मासिस्ट - 318 पद
- सेक्शन ऑफिसर - 04 पद
- रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर - 12 पद
- आया - 21 पद
- कुक (मेल) - 18 पद
- कुक (फीमेल) - 14 पद
- ट्रांसलेटर (हिंदी) - 02 पद
आवेदन शुल्क
सामान्य ,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
DSSSB Recruitment आयु सीमा
डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष (पद के मुताबिक) होनी चाहिए। डीएसएसएसबी नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (DSSSB Educational Qualification)
- फार्मासिस्ट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही फार्मासिस्ट पंजीकरण होना चाहिए।
- नर्सिंग ऑफिसर - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए। इसके साथ ही नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। डिप्लोमा के लिए अभ्यर्थी को 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
अगली खबर
]JEE Main Answer Key: जेईई मेन उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
जेईई मेन उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। एनटीए की तरफ से उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो दिन का मौका दिया गया है। उम्मीदवार 08 फरवरी 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी