DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में टीजीटी, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित 1979 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 07:45 AM IST | 2 mins read
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कुल 1,979 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन सरकारी नौकरियों के लिए 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में कुल 1,979 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से शिक्षा निदेशालय में कंप्यूटर साइंस और स्पेशल एजुकेशन शिक्षकों के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में आई.टी. असिस्टेंट जैसे कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से (जैसे डाक/हाथ से/ईमेल आदि द्वारा) प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।
DSSSB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
DSSSB Recruitment 2026: पदों का विवरण
इस विज्ञापन के तहत कुल 1,979 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें विभिन्न श्रेणियों (अनारक्षित- 997, ओबीसी- 328, एससी- 278, एसटी- 126, और ईडब्ल्यूएस- 250) के तहत पदों को विभाजित किया गया है।
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) - शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत इस पद के लिए सबसे अधिक 675 वैकेंसियां निकाली गई हैं।
- स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) - प्राथमिक स्तर पर विशेष शिक्षा के लिए 450 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- टीजीटी (स्पेशल एजुकेशन टीचर) - इसके लिए कुल 163 पद आरक्षित किए गए हैं।
- डोमेस्टिक साइंस टीचर (घरेलू विज्ञान शिक्षक) - इस पद के लिए कुल 129 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
- आई.टी. असिस्टेंट (ग्रेड-A) - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में ग्रुप 'C' के अंतर्गत 125 पदों पर भर्ती होगी।
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (विभिन्न शाखाएं) - फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में साइबर फॉरेंसिक (81 पद), क्राइम सीन/डिस्ट्रिक्ट मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट (46 पद), बायोलॉजी (44 पद), केमिस्ट्री (37 पद), और बैलिस्टिक्स, डॉक्यूमेंट्स और फिजिक्स आदि को मिलाकर बड़ी संख्या में तकनीकी पद भरे जाने हैं।
- अन्य पद - नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली आर्काइव्स जैसे विभागों में फिटर ग्रेड-II (36 पद), सब स्टेशन अप्रेंटिस (37 पद), डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (21 पद), और असिस्टेंट आर्किविस्ट जैसे ग्रुप 'B' और 'C' के पद शामिल हैं।
Also read HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम
DSSSB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा और पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथियों की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।
अगली खबर
]RSSB Women Supervisor Exam 2026: महिला सुपरवाइजर आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू, 14 जिलों में होगा एग्जाम
इच्छुक उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन किया था, लेकिन अब वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम