DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में लैब तकनीशियन सहित 414 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | April 18, 2024 | 07:32 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक), जूनियर फार्मासिस्ट, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-3 (सिविल) सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी द्वारा कल यानी 19 अप्रैल 2024 को आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से डीएसएसएसबी द्वारा कुल 414 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया मार्च माह से शुरू की गई थी।
आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला कैंडिडेट और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है।
Also read DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में लैब टेक्निशियन-फार्मासिस्ट समेत 414 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कार्य का अनुभव होना चाहिए। पद के अनुसार आवेदन के लिए उम्मीदवारों से पात्रता मानदंड और आयु सीमा अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन वन टियर और टू टियर एग्जाम के तहत ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पद के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
DSSSB Vacancy 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अंतिम तिथि यानी 19 अप्रैल तक ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद DSSSB Recruitment Advt 6/2024 पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा