DSSSB MTS Recruitment 2025: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 17 दिसंबर से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | December 12, 2025 | 01:02 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में होंगे। भाषा संबंधी प्रश्न केवल संबंधित भाषा में ही होंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक/हाथ से/मेल आदि के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा।
DSSSB MTS Recruitment 2025: आयु सीमा
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।
DSSSB MTS Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
DSSSB MTS Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB MTS 2025: परीक्षा पैटर्न
| परीक्षा | कोड | परीक्षा अवधि | कुल प्रश्न (MCQs) | कुल अंक (MCQs) | वर्णनात्मक अंक | ग्रैंड टोटल | पाठ्यक्रम (सिलेबस) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आईटी – जी (वन टियर जनरल) | पोस्ट कोड 803/25 | 2 घंटे | 200 | 200 | लागू नहीं | 200 |
1. सामान्य जागरूकता
2. सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता 3. अंकगणित एवं संख्यात्मक क्षमता 4. हिंदी भाषा एवं समझ परीक्षण 5. अंग्रेजी भाषा एवं समझ परीक्षण कुल 200 अंक (प्रत्येक 40 अंक) |
DSSSB MTS Recruitment 2025: मार्किंग स्कीम
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 में भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में होंगे। भाषा संबंधी प्रश्न केवल संबंधित भाषा में ही होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और प्रत्येक गलत बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
DSSSB MTS Recruitment 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 40%
- ओबीसी (दिल्ली)- 35%
- एससी/एसटी/पीएच (पीडब्ल्यूबी) - 30%
- पूर्व सैनिकों को उनकी संबंधित श्रेणियों में न्यूनतम 30% की शर्त के अधीन 5% की छूट दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच