DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | July 8, 2025 | 12:17 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जेल विभाग में जेल वार्डर के 1676 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 तक है।
डीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
डीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
DSSSB Jail Warder Recruitment: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- सामान्य (यूआर) - 680 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) - 452 पद
- अनुसूचित जाति (एससी) - 252 पद
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 125 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) - 167 पद
DSSSB Jail Warder Recruitment: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा- एक लिखित परीक्षा और एक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
ऊंचाई (Height) - 170 सेमी (गोरखा/गढ़वाली/डोगरा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 सेमी की छूट)
छाती (Chest) सामान्य 81 - 85 सेमी और 5 सेमी तक विस्तार योग्य (गोरखा/गढ़वाली/डोगरा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 सेमी की छूट)
डीएसएसएसबी जेल वार्डर लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। फाइनल चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगी।
DSSSB Jail Warder Recruitment: वेतनमान
डीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार डीए, एचआरए, टीए, चिकित्सा भत्ता और अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। हालांकि, ये अतिरिक्त भत्ते परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल