आयोग ने जीपीएससी सिविल सिविस सर्विस प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
Abhay Pratap Singh | July 7, 2025 | 03:35 PM IST
नई दिल्ली: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, वर्ग-1, गुजरात सिविल सेवा, वर्ग-1 और वर्ग-2 और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा, वर्ग-2 (विज्ञापन संख्या 240/2024-25) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर जीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
जीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ में जारी किए गए हैं। जीपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 6893 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने गुजरात सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “17 प्रश्न रद्द कर दिए गए हैं। इसलिए, आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि रद्द किए गए प्रश्नों के अंकों को 183 प्रश्नों में समानुपातिक आधार पर समान रूप से वितरित किया जाए, क्योंकि प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 1.093 अंक और गलत/एकाधिक एनकोडेड/रिक्त उत्तर के लिए (-) 0.328 अंक देकर मूल्यांकन किया गया है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:
आयोग ने बताया कि, “चयन सूची में दिव्यांग अभ्यर्थियों में से अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-सीआरआर-102017-122639-जी-2, दिनांक 20-11-2024 के प्रावधानों पर विचार किया गया है।” अधिक जानकारी के लिए जीपीएससी की वेबसाइट पर अधिसूचना जांच सकते हैं।
नीचे दी गई सारणी में कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक जांच सकते हैं:
क्रम संख्या | कैटेगरी & जेंडर | कटऑफ अंक | |
---|---|---|---|
1 | जनरल कॉमन | 89.51 | |
2 | जनरल फीमेल | 81.42 | |
3 | ईडब्ल्यूएस कॉमन | 89.51 | |
4 | ईडब्ल्यूएस फीमेल | 81.42 | |
5 | एसईबीसी कॉमन | 89.51 | |
6 | एसईबीसी फीमेल | 81.42 | |
7 | एससी कॉमन | 89.51 | |
8 | एससी फीमेल | 81.42 | |
9 | एसटी कॉमन | 82.19 | |
10 | एसटी फीमेल | 69.73 | |
11 | एक्स सर्विस मैन | 64.48 | |
12 | पीडब्ल्यूबीडी | ग्रुप (ए) | 20.21 |
ग्रुप (बी) | 20.54 | ||
ग्रुप (सी) | 61.53 | ||
ग्रुप (डी) - (d & e) | 23.60 |