DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में ग्रेजुएट, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | February 23, 2024 | 08:13 AM IST | 1 min read
डीआरडीओ भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च तय की गई है, इस भर्ती के माध्यम से संगठन को 90 पदों पर रिक्तियां भरनी हैं।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) हैदराबाद ने एक वर्ष के लिए ग्रेजुएट, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च है।
एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल) हैदराबाद की यह भर्ती कुल 90 पदों पर की जानी है। इनमें ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए 15 रिक्तियां, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पदों के लिए 10 और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस पदों के लिए कुल 65 रिक्तियां शामिल हैं।
DRDO Bharti Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
डीआरडीओ भर्ती के लिए नए पास-आउट उम्मीदवार (2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण) ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती नहीं है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की वेबसाइट (nats.education.gov.in) पर पंजीकृत होना जरूरी है।
साथ ही ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई) कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) की वेबसाइट (apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
DRDO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
डीआरडीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जारी नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया है। यह फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर है। उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन एक बंद लिफाफे को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल), कंचनबाग पीओ, हैदराबाद -500058 को भेजना होगा। अभ्यर्थी इस लिंक से पूरा विवरण देख सकते हैं- drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/career-vacancy-documents/advtApprASL21022024.pdf
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें