DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 11 जनवरी तक बढ़ी
Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 09:10 PM IST | 2 mins read
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), ट्रेड टेस्ट/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) 11 भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से 13 जनवरी तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 14 से 16 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इससे पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक यह तिथि 4 से 6 जनवरी तक निर्धारित थी।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा भरी गई जन्मतिथि 10वीं/मैट्रिक प्रमाण पत्र के अनुसार होनी चाहिए और बाद में इसमें परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
पद
|
अभ्यर्थी की श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
रिफंडबल शुल्क
|
आवेदन के साथ देय कुल शुल्क
|
|---|---|---|---|---|
|
STA-B
|
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एमएसपी
|
250 रुपये
|
500 रुपये
|
750 रुपये
|
|
STA-B
|
महिला/एससी/एसटी/ PwBD
|
शून्य
|
500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
TECH-A
|
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एमएसपी
|
100 रुपये
|
500 रुपये
|
600 रुपये
|
|
TECH-A
|
महिला/एससी/एसटी/ PwBD
|
शून्य
|
500 रुपये
|
500 रुपये
|
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तकनीकी कैडर के अंतर्गत वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के 561 पदों और तकनीशियन-ए (टेक-ए) के 203 पदों पर भर्ती की जानी है।
DRDO CEPTAM 11: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित पोस्ट कोड के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (EQR) होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के अंतिम परीक्षा का परिणाम निर्धारित योग्यता की पात्रता तिथि तक प्रतीक्षित है, वे पात्र नहीं हैं और इसलिए उन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए।
जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय या अनुशासन में उच्च योग्यताएं हैं, जैसे कि मास्टर ऑफ साइंस, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग आदि, और यह योग्यता पात्रता तिथि तक मान्य है, उन्हें भर्ती के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: परीक्षा केंद्रों का चयन
पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किन्हीं पांच शहरों का चयन करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार एक राज्य से प्राथमिकता क्रम में अधिकतम तीन शहरों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा शहर/केंद्र/शिफ्ट में परिवर्तन के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय शहर का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
दूसरे चरण की परीक्षा और ट्रेड टेस्ट (टेक्नीशियन ए पद के लिए) आयोजित करने के लिए शहरों का निर्धारण CEPTAM द्वारा परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), ट्रेड टेस्ट/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल