Design for Bharat 2026: आईआईटी दिल्ली में डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन, कुल 19 टीमों ने लिया हिस्सा
Santosh Kumar | January 8, 2026 | 06:12 PM IST | 1 min read
एमवाई भारत के डायरेक्टर सलिल कुमार अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर अभय शंकर एसआर और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव जयंत सिंघल ने प्रदर्शनी का दौरा किया।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली में 'डिजाइन फॉर भारत 2026' के तहत एक राज्य-स्तरीय डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) 2026 का हिस्सा है। 'डिजाइन फॉर भारत यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026’ इवेंट में दिल्ली क्षेत्र से चुनी गई कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया और पोस्टर, मॉडल और प्रोटोटाइप के जरिए अपने प्रोजेक्ट पेश किए।
आईआईटी दिल्ली ‘डिजाइन फॉर भारत’ प्रतियोगिता के लिए दिल्ली राज्य का नोडल संस्थान रहा है। इस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं को क्रिएटिविटी और इनोवेशन के जरिए भारत के भविष्य को आकार देने के लिए प्रेरित करना है।
यह प्रतियोगिता 18-29 साल के युवाओं के लिए ऑर्गनाइज किया गया। दिल्ली से 50 से अधिक एंट्रीज मिलीं, जिनमें से जूरी ने 19 सबसे अच्छी एंट्रीज को चुना। चुनी गई टीमों ने 2 जनवरी को आईआईटी दिल्ली कैंपस में प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
Also read आईआईटी दिल्ली के 2000 बैच ने संस्थान को रिकॉर्ड ₹70 करोड़ से अधिक का डोनेशन देने की घोषणा की
Design for Bharat 2026: जूरी ने 3 सबसे अच्छे प्रोजेक्ट चुने
दिल्ली-एनसीआर के डिजाइन एक्सपर्ट्स और फैकल्टी मेंबर्स की जूरी ने 19 एंट्रीज का मूल्यांकन किया। इनमें से 3 सबसे अच्छे प्रोजेक्ट चुने गए जिन्हें राष्ट्रीय स्तर के अगले चरण के लिए अनुशंसित किया गया:
- प्रोजेक्ट COSMO: स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली
- अनसुपरवाइज्ड लर्नर्स: बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी
- प्रोजेक्ट नितारा: मिरांडा हाउस
एमवाई भारत के डायरेक्टर सलिल कुमार अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर अभय शंकर एसआर और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव जयंत सिंघल ने प्रदर्शनी का दौरा किया। एसपीए दिल्ली, यूपीआईडी नोएडा और संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स ने भी प्रदर्शनी देखी।
एग्जीबिशन को कोऑर्डिनेट करने वाले प्रोफेसर सुमेर सिंह ने कहा कि इस इवेंट डिजाइन के क्षेत्र में देश भर के स्टूडेंट्स को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस इवेंट को आयोजित करने के लिए मंत्रालय और एसपीए दिल्ली का आभार व्यक्त किया।
अगली खबर
]SMVDIME News: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को दी गई अनुमति वापस ली
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दिया गया अनुमति पत्र न्यूनतम मानकों का पालन नहीं करने पर वापस ले लिया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार