HSSC PST 2026: डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के लिए पीएसटी में अनुपस्थित कैंडिडेट को एक और मौका

Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 02:23 PM IST | 1 min read

एचएसएससी पीएसटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

एचएसएससी पीएसटी के लिए सुबह 07:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती के तहत फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। आयोग इन तीनों पदों के लिए 28 नवंबर, 2026 को दोबारा पीएसटी आयोजित करेगा।

एचएसएससी ने कहा कि, “अनुपस्थित उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा कोई मौका नहीं दिया जाएगा।” इन कैंडिडेट के लिए आयोग अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।

नोटिस के अनुसार, “वन विभाग के विभिन्न पदों (विज्ञापन संख्या 13/2024, 02/2026 और 04/2026) के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने के संबंध में आयोग ने उन पुरुष उम्मीदवारों को पीएसटी देने का एक आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है, जो पीएसटी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहे थे।”

Also read SBI JA Backlog Vacancy 2026: जूनियर एसोसिएट के 1540 बैकलॉग पदों पर भर्ती, 12000 लोगों को नौकरी देने की तैयारी

एचएसएससी पीएसटी के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 07:00 बजे होगा और सुबह 8:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आयोग की ओर से उम्मीदवारों को डाक या ईमेल के माध्यम से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एचएसएससी की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

HSSC Forest PST Schedule: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट कार्यक्रम

पहले आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित उम्मीदवारों का पीएसटी शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

पद का नाम विज्ञापन संख्या कैटेगरी नंबर अनुपस्थित अवधि अनुपस्थित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तिथि
स्थान

डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger)

13/2024

03

23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक

28 नवंबर, 2026

प्रवेश पत्र के अनुसार (As per Admit Card)

फॉरेस्टर (Forester)

02/2026

01

वन रक्षक (Forest Guard)

04/2026

12


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]