DU BTech Round 1 Allotment 2026: डीयू बीटेक राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 29 जून तक स्वीकार करनी होगी सीट
Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 04:31 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीटेक एडमिशन 2026 के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत छात्रों को 29 जून तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक कोर्सेज के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब डीयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर अपने ब्रांच अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं और उन्हें आवंटित की गई सीट को स्वीकार कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 29 जून 2026 को शाम 4:59 बजे तक अपनी सीट ऑनलाइन स्वीकार करनी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय के संबंधित फैकल्टी द्वारा 30 जून 2026 तक आवेदनों का सत्यापन और अप्रूवल किया जाएगा। छात्रों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 1 जुलाई 2026 तक एडमिशन फीस का भुगतान पूरा करना अनिवार्य है।
DU BTech Round 1 Allotment 2026: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “BTech Admission Portal 2026-27” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स जैसे जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर 'Branch Allocation Status' के विकल्प पर क्लिक करें।
- यदि आपको सीट आवंटित हुई है, तो वह स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- इसके बाद फैकल्टी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'Accept' बटन पर क्लिक करें।
कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन-कम-एलोकेशन फीस
डीयू के बीटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के आधार पर एक बार दी जाने वाली नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी-
- अनारक्षित (UR), ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी - इन छात्रों को 1,500 रुपये फीस देनी होगी।
- एससी, एसटी और PwBD श्रेणी - इन वर्ग के छात्रों के लिए फीस 1,200 रुपये निर्धारित की गई है।
DU BTech Round 1 Allotment 2026: राउंड 2 का शेड्यूल भी जारी
प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 3 जुलाई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस राउंड के लिए छात्र 3 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। दूसरे राउंड में आवंटित सीटों को पक्का करने के लिए छात्रों को 10 जुलाई 2026 तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम