Trusted Source Image

JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 जुलाई को सीट आवंटन रिजल्ट

Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 01:10 PM IST | 3 mins read

जीकप ने उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नियमित कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नियमित कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर 30 जून तक पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत राज्य भर के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश दिए जाएंगे। हालांकि, फार्मेसी कोर्सेज के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से घोषित किया जाएगा।

जिन छात्रों ने यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) 2026 परीक्षा पास कर ली है, वे अब इस ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण)
  2. चॉइस फिलिंग (कॉलेज और कोर्स का चयन)
  3. सीट अलॉटमेंट (सीट आवंटन)
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन)
  5. अंतिम प्रवेश (फाइनल एडमिशन)

काउंसलिंग के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सत्यापन के लिए अपने पास निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखें-

  1. JEECUP 2026 का रैंक कार्ड
  2. परीक्षा का एडमिट कार्ड
  3. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

JEECUP Counselling Schedule 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि/समय
पहले राउंड की चॉइस फिलिंग (केवल यूपी राज्य के क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए)
25 जून से 30 जून 2026
पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट (सीट आवंटन)
1 जुलाई 2026
पहले राउंड के लिए ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट का विकल्प चुनना और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा करना (ऑनलाइन लॉगिन द्वारा)
2 जुलाई से 5 जुलाई 2026
जिला सहायता केंद्रों (District Help Centers) पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज करने वाले उम्मीदवारों के लिए)
2 जुलाई से 6 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)
पहले राउंड में मिली सीट वापस लेना (Seat Withdrawal)
6 जुलाई 2026

JEECUP Counselling Schedule 2026: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि/समय
दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग (केवल यूपी राज्य के क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए)
7 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026
दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट (सीट आवंटन)
10 जुलाई 2026
दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट का विकल्प चुनना और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा करना (ऑनलाइन लॉगिन द्वारा)
11 जुलाई से 13 जुलाई 2026
जिला सहायता केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज करने वाले उम्मीदवारों के लिए)
11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)
दूसरे राउंड में मिली सीट वापस लेना (Seat Withdrawal)
15 जुलाई 2026

JEECUP Counselling Schedule 2026: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि/समय
तीसरे राउंड की चॉइस फिलिंग (केवल यूपी राज्य के क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए)
16 जुलाई से 19 जुलाई 2026
तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट (सीट आवंटन)
20 जुलाई 2026
तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा करना (इस राउंड में सभी उम्मीदवार स्वतः ही फ्रीज माने जाएंगे)
21 जुलाई से 23 जुलाई 2026
जिला सहायता केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए)
21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)
पहले से तीसरे राउंड तक के आवंटित सीट को वापस लेना (Admitted Seat Withdrawal)
25 जुलाई 2026

Also read ICAI CA Foundation May 2026 Result: आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन रिजल्ट 3 जुलाई को होगा जारी, डायरेक्ट लिंक जांचें

JEECUP Counselling 2026: सीट मिलने के बाद की पूरी प्रक्रिया

  1. विकल्प चुनना जरूरी - कॉलेज की सीट आवंटित होने के बाद आपको 'फ्लोट' (Float) या 'फ्रीज' (Freeze) में से कोई एक विकल्प चुनना ही होगा।
  2. फीस भुगतान -आप चाहे 'फ्लोट' चुनें या 'फ्रीज', आपको पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से कुल 3,250 रुपये जमा करने होंगे। इसमें 3,000 रुपये सीट एक्सेप्टेंस फीस और 250 रुपये काउंसलिंग फीस शामिल है।

'फ्रीज' विकल्प चुनने पर आगे क्या करें?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - अगर आप अपनी सीट से संतुष्ट हैं और 'फ्रीज' का विकल्प चुनते हैं, तो आपको तय तारीख के अंदर अपने जिले के हेल्प सेंटर (सहायता केंद्र) पर जाकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी।

बाकी बची फीस और फाइनल एडमिशन - कागजात की जांच (वेरिफिकेशन) सफल होने के बाद, आपको आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और वहां की बाकी बची हुई फीस तय तारीख तक जमा करनी होगी। इसके बाद ही आपका एडमिशन पक्का माना जाएगा।

यदि सीट मिलने के बाद कोई छात्र ऑनलाइन फीस (3,250 रुपये) जमा नहीं करता है, अथवा समय पर जाकर अपने दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) नहीं करवाता है, तो उस छात्र को मिली हुई सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी। साथ ही, ऐसा छात्र काउंसलिंग के अगले किसी भी राउंड में भाग लेने के लिए अयोग्य (बाहर) हो जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications