Trusted Source Image

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव, ptetvmoukota2026.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | June 25, 2026 | 11:38 AM IST | 1 min read

वीएमओयू द्वारा आयोजित राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए।

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने आज राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव है। उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और रैंक की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। पीटीईटी परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर से एक लाख से आधिक उम्मीदवार शामिल हुए।

वीएमओयू द्वारा आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। पीटीईटी परिणाम जारी होने के साथ ही अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Rajasthan PTET Scorecard 2026: राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड विवरण

अभ्यर्थी रोल नंबर, जन्मतिथि के माध्यम से राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, प्राप्त अंक, प्रतिशत और रैंक सहित कई जानकारी दी गई है।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए, जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 300 अंक (50%) और आरक्षित कैटेगरी के लिए 270 अंक (45%) लाना जरूरी है। पीटेट रिजल्ट के बाद, अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

Also readRajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आज 11.30 बजे होगा जारी; स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हांलाकि इस साल बीएड कालेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications