Trusted Source Image

Rajasthan PTET Result 2026 (Out) Live: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक सक्रिय @ptetvmoukota2026.in; काउंसलिंग

Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 10:54 PM IST | 7 mins read

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

राजस्थान पीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की 24 जून को जारी कर दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान पीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की 24 जून को जारी कर दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर/ आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होगा। राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदित पाठ्यक्रम, अनुभागवार अंक, कुल प्राप्त अंक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

Rajasthan PTET 2026 Counselling -

राजस्थान पीटेट 2026 परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर ही ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए लगभग 5,000 रुपये का शुल्क भी देना होगा। राजस्थान पीटेट काउंसलिंग 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों को सीटों का आवंटन उनकी रैंक, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता और भरे गए कॉलेज व पाठ्यक्रम संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है।

Also readRajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव, मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय और 4 वर्षीय बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। 14 जून को आयोजित राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 16 जून को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 से 19 जून तक का समय दिया गया था।

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद 24 जून को राजस्थान पीटेटअंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर के आधार पर परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए वीएमओयू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan PTET 2026 Scorecard: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर, “पीटीईटी 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें ।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड जांचें व प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। रिजल्ट, कटऑफ अंक और काउंसलिंग सहित अन्य अपडेट के लिए यहां बने रहें।

June 25, 2026 | 10:54 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026 OUT

पीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार न केवल दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं, बल्कि बीएबीएड और बीएससी बीएड जैसे चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं।

June 25, 2026 | 08:51 PM IST

rajasthan ptet result 2026 pdf download

राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड में सेक्शन-वार स्कोर, 600 में से कुल अंक, श्रेणी रैंक और समग्र मेरिट रैंक जैसी जानकारी दी गई है।  

June 25, 2026 | 07:01 PM IST

बीएड प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नीति लागू

बीएड प्रवेश प्रक्रिया में राजस्थान सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी। राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के तहत माना जाएगा। राज्य के अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जाति (SC) को 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 12 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 21 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को 5 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा

June 25, 2026 | 06:01 PM IST

बीएड कॉलेजों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

राजस्थान पीटेट रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य के 935 सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इस साल दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की 1.07 लाख से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे।

June 25, 2026 | 04:56 PM IST

Rajasthan PTET 2026: परीक्षा विवरण

दो साल के B.Ed और चार साल के इंटीग्रेटेड B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed प्रोग्राम में एडमिशन के लिए राजस्थान PTET 2026 परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई थी। प्रोविज़नल आंसर की 16 जून को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए 1.26 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि लगभग 1.07 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

June 25, 2026 | 04:00 PM IST

Rajasthan PTET 2026 Admission: कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे

इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हांलाकि इस साल बीएड कालेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।

June 25, 2026 | 03:46 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

June 25, 2026 | 03:01 PM IST

PTET Result 2026 Rajasthan: डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने जारी किया परिणाम

इस मौके पर, डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले होनहार उम्मीदवारों से फ़ोन पर बात की और उन्हें दिल से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

June 25, 2026 | 02:39 PM IST

Rajasthan PTET Result Download: पीटीईटी-2026 परीक्षा के परिणाम की घोषणा

आज जयपुर में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 परीक्षा के परिणाम की विधिवत घोषणा की गई।  

June 25, 2026 | 02:00 PM IST

राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ क्या है?

राजस्थान पीटीईटी (PTET) की कट-ऑफ 600 अंकों में से तय होती है, जो अलग-अलग कॉलेजों, श्रेणी और स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस) के अनुसार बदलती है। सुरक्षित प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग को 350-400 और आरक्षित वर्गों को 270-350 अंक तक लाने होते हैं। 

June 25, 2026 | 01:36 PM IST

PTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

राजस्थान पीटीईटी (PTET) परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है। परीक्षा में पास होने (कॉलेज आवंटन) के लिए कोई निश्चित पासिंग मार्क्स नहीं हैं, क्योंकि यह काउंसलिंग, सीटों की उपलब्धता और कट-ऑफ पर निर्भर करता है। सुरक्षित रूप से कॉलेज पाने के लिए आपको सामान्य वर्ग में कम से कम 350-400 अंक और आरक्षित वर्ग में 300-350 अंक लाने का लक्ष्य रखना चाहिए। 

June 25, 2026 | 01:00 PM IST

Rajasthan PTET 2026 Result 2026: राज्य के 935 बीएड कॉलेजों मिलेगा प्रवेश

वीएमओयू द्वारा आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। पीटीईटी परिणाम जारी होने के साथ ही अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

June 25, 2026 | 12:33 PM IST

Rajasthan PTET Scorecard 2026: राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड विवरण

पीटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, प्राप्त अंक, प्रतिशत और रैंक सहित कई जानकारी दी गई है।

June 25, 2026 | 12:10 PM IST

Rajasthan PTET Result Login: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लॉग इन क्रेडेंशियल

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट पेज आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ इस तरह दिख रहा है।  

June 25, 2026 | 11:55 AM IST

ptetvmoukota2026.in: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी 

June 25, 2026 | 11:50 AM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.com/FpRMdResHomE.php पर जाएं।
  • होमपेज पर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

June 25, 2026 | 11:35 AM IST

Rajasthan PTET Result Link 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक एक्टिव

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक एक्टिव (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट) 

June 25, 2026 | 11:33 AM IST

Rajasthan Pre-Teacher Education Test Result 2026: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट रिजल्ट जारी

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

June 25, 2026 | 11:25 AM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट थोड़ी देर में

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा, आज सुबह 11:30 बजे राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 रिजल्ट घोषित करने वाली है।

June 25, 2026 | 11:12 AM IST

Rajasthan PTET college list: पीटीईटी कॉलेज लिस्ट कब जारी होगी?

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के तहत कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट (सीट आवंटन परिणाम) जुलाई-अगस्त में जारी होने की उम्मीद है।

June 25, 2026 | 10:50 AM IST

PTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

पीटीईटी में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% मार्क्स और ओबीसी/एमबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45% मार्क्स लाने होंगे।

June 25, 2026 | 10:31 AM IST

PTET का रिजल्ट कैसे देखें?

राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करना होगा।

June 25, 2026 | 10:11 AM IST

PTET 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

राजस्थान पीटीईटी (पीटीईटी) 2026 का रिजल्ट वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आज सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। 

June 25, 2026 | 09:29 AM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट पासिंग मार्क्स

राजस्थान पीटीईटी 2026 क्वालीफाई करने के लिए, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% मार्क्स और ओबीसी/एमबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45% मार्क्स लाने होंगे।

June 25, 2026 | 09:10 AM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आज होगा जारी

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा, आज सुबह 11:30 बजे राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 रिजल्ट घोषित करने वाली है।

June 24, 2026 | 10:45 PM IST

Rajasthan PTET result 2026

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए लगभग 1,26,600 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 1,07,575 उम्मीदवार 14 जून को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान पीटीईटी 2026 का परिणाम 25 जून, 2026 को जारी किया जाएगा।

June 24, 2026 | 09:24 PM IST

Rajasthan PTET 2026 merit list

राजस्थान पीटेट मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, रैंक, श्रेणी और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी। पीटीईटी 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन मेरिट सूची देख सकते हैं।

June 24, 2026 | 07:41 PM IST

राजस्थान पीटेट काउंसलिंग 2026

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान
  • कॉलेजों में चयन प्रक्रिया पूरी करना
  • पद और वरीयताओं के आधार पर सीटों का आवंटन
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना

June 24, 2026 | 06:53 PM IST

www ptet 2026 org login: पीटीईटी परिणाम पीडीएफ में उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम और पाठ्यक्रम
  • प्राप्त अंक 
  • प्राप्त रैंक
  • पात्रता स्थिति
  • श्रेणी विवरण (आदि)।

June 24, 2026 | 05:42 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण


परीक्षा का नाम

राजस्थान पीटीईटी 2026

परीक्षा तिथि

14 जून 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि व समय

25 जून 2026 (सुबह 11:30 बजे)

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी

1,26,600

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

1,07,575

बीएड कॉलेजों की संख्या

935

कुल बीएड सीटें

1,07,040

काउंसलिंग

रिजल्ट के बाद शुरू होगी


June 24, 2026 | 05:11 PM IST

rajasthan ptet 2026 result date

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा 25 जून को सुबह 11:30 बजे VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in या vmou.ac.in पर राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा।

June 24, 2026 | 04:36 PM IST

Rajasthan PTET 2026 result: राजस्थान पीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और श्रेणी।
  • जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया है (2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय एकीकृत बीएड)।
  • अनुभागवार अंक (मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सामान्य ज्ञान, भाषा प्रवीणता)।
  • 600 में से कुल अंक और राज्य स्तरीय मेरिट रैंक।
  • योग्यता की स्थिति और परीक्षा केंद्र का विवरण।

June 24, 2026 | 04:05 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?

राजस्थान पीटीईटी 2026 का परिणाम आधिकारिक पोर्टल ptetvmoukota2026.in पर कल घोषित किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान पीटेट फाइनल आंसर की आज जारी कर दी गई है।

June 24, 2026 | 04:04 PM IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट कैसे जांचें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर "पीटीईटी 2026 रिजल्ट" या "स्कोरकार्ड" लिंक पर क्लिक करें ।
  • अपने रोल नंबर/आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  •  राजस्थान पीटेट स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications