Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में 6 स्कूलों और तीन बैंकों को बम से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, जांच जारी
Press Trust of India | March 2, 2026 | 02:59 PM IST | 2 mins read
जिन छह स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए उनमें दिल्ली कैंट का आर्मी पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, रामजस पब्लिक स्कूल और राजेंद्र नगर का रामजस स्कूल शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के 6 स्कूलों और तीन बैंकों को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद कई सुरक्षा दलों को इन परिसरों में भेजा गया और व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया।
जिन छह स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए उनमें दिल्ली कैंट का आर्मी पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, रामजस पब्लिक स्कूल और राजेंद्र नगर का रामजस स्कूल शामिल हैं।
वहीं, जिन बैंकों को धमकियां मिलीं उनमें कनॉट प्लेस स्थित एक्सिस बैंक की शाखा, भारतीय स्टेट बैंक की एम्स शाखा और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित एसबीआई की शाखा शामिल हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, संस्थानों को ईमेल प्राप्त होने के बाद सुबह 8:20 बजे से बम की धमकियों से संबंधित कॉल आने शुरू हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते, खोजी दल और दमकल विभाग की टीमों को तुरंत अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। विध्वंसक रोधी विस्तृत जांच चल रही है।”
स्कूल परिसर में प्रशासन द्वारा ईमेल देखे जाने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। अभिभावकों को सूचित कर दिया गया और उनसे नहीं घबराने का अनुरोध किया गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी शुरू कर दी।
अभिभावकों को भेजे गए एक संदेश में सरदार पटेल विद्यालय ने बताया कि सुबह स्कूल को धमकी मिली थी और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के लिए पुलिस टीमें परिसर में मौजूद है। विद्यालय ने यह भी बताया कि सभी छात्रों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाल लिया गया है।
संदेश में कहा गया है कि परिसर को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद जूनियर स्कूल के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी, जबकि वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों की परीक्षाएं सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद फिर से शुरू होंगी।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी सभी प्रभावित स्कूलों और बैंक शाखाओं में कक्षाओं, गलियारों, प्रशासनिक भवनों, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के परिसरों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी स्थान से कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ये घटनाएं शहर भर में बढ़ी हुई सतर्कता के बीच घटी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल