Trusted Source Image

Delhi School Bomb Threats: दिल्ली के 2 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

Press Trust of India | February 23, 2026 | 01:14 PM IST | 1 min read

अधिकारी ने कहा, ''धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली।

अधिकारी ने कहा, ''हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।'' (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
अधिकारी ने कहा, ''हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।'' (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूल को सोमवार को ईमेल से बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को दी।

अधिकारी ने कहा, ''धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली। परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।''

Also readDelhi School Bomb Threats: दिल्ली के 3 स्कूलों को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाशी अभियान जारी

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ''हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।'' उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications