Press Trust of India | February 19, 2026 | 01:10 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने कहा, "ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।"

नई दिल्ली: दिल्ली के कम से कम तीन विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी बृहस्पतिवार सुबह ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद आपातकालीन एजेंसियों ने तुरंत विद्यालयों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डीएफएस अधिकारी ने बताया, "हमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल तथा पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में जानकारी मिली।
एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत संबंधित स्थानों पर भेजे गए।" अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को विद्यालयों में भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने तलाशी अभियान के दौरान छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसर की व्यापक तलाशी ली जा रही है।
एक अधिकारी ने कहा, "ईमेल के स्रोत और प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।" पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
रेगुलर स्टूडेंट्स स्कूल प्रिंसिपल या ऑथराइज़्ड स्टाफ के जरिए लॉग इन करके उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि प्राइवेट और ओपन स्कूल (एचओएस) के कैंडिडेट सीधे वेबसाइट से अपने हॉल टिकट ले सकते हैं।
Santosh Kumar