Delhi School Result 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के परिणाम edudel.nic.in पर किए जारी
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 07:17 PM IST | 1 min read
दिल्ली स्कूल रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण जैसे छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली ने आज यानी 29 मार्च को कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 (विज्ञान, कला और वाणिज्य) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र और अभिभावक अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
डीओई दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण जैसे छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। वे ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी स्ट्रीम भी चुन सकेंगे।
Delhi School Result 2025: मार्कशीट स्कूल से उपलब्ध होगी
विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कक्षा 3, 4 और 5 के परिणाम भी घोषित किए हैं। छात्र अपने पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से ईमेल भेजकर परिणामों में किसी भी विसंगति के मामले में प्राधिकरण को रिपोर्ट कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने से पहले छात्रों को सभी जानकारियों को ठीक से जांच लेना चाहिए ताकि कोई गलती न हो। ध्यान रहे कि ऑनलाइन स्कोरकार्ड अस्थायी होगा, जबकि आधिकारिक मार्कशीट बाद में स्कूल से उपलब्ध होगी।
Delhi School Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- होम पेज, 'View Result 2024-25' लिंक पर क्लिक करें।
- दिल्ली स्कूल रिजल्ट विंडो लिंक स्क्रीन पर ओपन होगा।
- इसमें अपनी स्क्रीन पर पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- दिल्ली स्कूल रिजल्ट ऑनलाइन प्रदर्शित होगा।
- छात्र अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल