Saurabh Pandey | March 29, 2025 | 11:00 PM IST | 8 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र 4 से 12 अप्रैल तक स्क्रुटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com, या www.matricbiharboard.com पर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर, सुनील कुमार ,मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी करने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15,58,077 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 4,70,845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया।
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बिहार इंटर विज्ञान में 89.66%, कॉमर्स में 94.77% और कला में 82.75% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
March 29, 2025 | 11:00 PM IST
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। अब प्रथम स्थान पाने वाले टॉपर को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पाने वाले टॉपर को 1.50 लाख रुपये और तीसरे स्थान पाने वाले टॉपर को 1 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20,000 रुपये दिए जाएंगे।
March 29, 2025 | 10:38 PM IST
बिहार बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए। (स्रोत: आधिकारिक)
March 29, 2025 | 09:49 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम को छात्र 4 से 12 अप्रैल तक चुनौती दे सकेंगे। (स्रोत: आधिकारिक)
March 29, 2025 | 09:00 PM IST
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं बिहार में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के थे।
March 29, 2025 | 08:27 PM IST
विद्यार्थी बिहार मैट्रिक विशेष परीक्षा, 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक भर सकते हैं। इस संबंध में भी विस्तृत सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में दी जाएगी।
March 29, 2025 | 08:04 PM IST
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में तीन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्चिमी चंपारण की अंशु कुमारी और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों ने 489 (97.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं।
March 29, 2025 | 07:35 PM IST
बीएसईबी ने कक्षा 10 की मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक कराई, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक हुई। बोर्ड ने 6 मार्च को आंसर की जारी की और छात्रों को 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया।
March 29, 2025 | 07:05 PM IST
बिहार बोर्ड ने करीब 15.85 लाख छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की। नतीजों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई-
रैंक | नाम | जिला | अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 | साक्षी कुमारी | समस्तीपुर | 489 | 97.80 |
1 | अंशू कुमारी | पश्विम चंपारण | 489 | 97.80 |
1 | रंजन वर्मा | भोजपुर | 489 | 97.80 |
2 | पुनित कुमार सिंह | भोजपुर | 488 | 97.60 |
2 | सचिन कुमार राम | जमुई | 488 | 97.60 |
2 | प्रियांशु राज | मुंगेर | 488 | 97.60 |
3 | मोहित कुमार | बांका | 487 | 97.40 |
3 | सूरज कुमार पांडे | बांका | 487 | 97.40 |
3 | खुशी कुमारी | रोहतास | 487 | 97.40 |
3 | प्रियांशु रंजन | आजमनगर | 487 | 97.40 |
3 | रोहित कुमार | जमुई | 487 | 97.40 |
March 29, 2025 | 06:40 PM IST
बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में कुल 15,58,077 उपस्थित हुए, जिनमें से 12,79,294 ने बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।
March 29, 2025 | 06:03 PM IST
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15,58,077 ने परीक्षा दी और 12,79,294 पास हुए। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया।
March 29, 2025 | 05:42 PM IST
जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
March 29, 2025 | 05:25 PM IST
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल कोड, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
March 29, 2025 | 05:03 PM IST
समिति ने इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई, 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकें।
March 29, 2025 | 04:44 PM IST
साल | उत्तीर्ण प्रतिशत |
---|---|
2025 | 82.91% |
2024 | 82.91% |
2023 | 81.04% |
2022 | 79.88% |
2021 | 78.17% |
March 29, 2025 | 04:26 PM IST
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
March 29, 2025 | 04:12 PM IST
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 4 अप्रैल से शुरू होगा
March 29, 2025 | 04:01 PM IST
March 29, 2025 | 03:46 PM IST
March 29, 2025 | 03:33 PM IST
March 29, 2025 | 03:32 PM IST
दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा।
March 29, 2025 | 03:07 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार राशि और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹1,00,000 के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
March 29, 2025 | 03:06 PM IST
समिति द्वारा टॉप 10 विद्यार्थियों को "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति" की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस प्रकार, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,200 रुपये की बजाय प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा।
March 29, 2025 | 02:46 PM IST
रैंक | नाम | जिला | अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 | साक्षी कुमारी | समस्तीपुर | 489 | 97.80 |
1 | अंशू कुमारी | पश्विम चंपारण | 489 | 97.80 |
1 | रंजन वर्मा | भोजपुर | 489 | 97.80 |
2 | पुनित कुमार सिंह | भोजपुर | 488 | 97.60 |
2 | सचिन कुमार राम | जमुई | 488 | 97.60 |
2 | प्रियांशु राज | मुंगेर | 488 | 97.60 |
3 | मोहित कुमार | बांका | 487 | 97.40 |
3 | सूरज कुमार पांडे | बांका | 487 | 97.40 |
3 | खुशी कुमारी | रोहतास | 487 | 97.40 |
3 | प्रियांशु रंजन | आजमनगर | 487 | 97.40 |
3 | रोहित कुमार | जमुई | 487 | 97.40 |
March 29, 2025 | 02:23 PM IST
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में एक या दो विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है।
March 29, 2025 | 02:04 PM IST
March 29, 2025 | 01:49 PM IST
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में गर्ल्स का ओवरऑल प्रदर्शन लड़कों से खराब रहा। लड़कों का रिजल्ट 83.65 फीसदी जबकि लड़कियों का 80.67 फीसदी रहा।
March 29, 2025 | 01:26 PM IST
March 29, 2025 | 01:06 PM IST
बिहार बोर्ड ने इस वर्ष टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75 हजार रुपये था। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले यह इनाम 50 हजार रुपये था। वहीं, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले केवल 10 हजार रुपये तक था।
March 29, 2025 | 12:45 PM IST
March 29, 2025 | 12:32 PM IST
March 29, 2025 | 12:30 PM IST
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र 4 से 12 अप्रैल तक स्क्रुटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
March 29, 2025 | 12:28 PM IST
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशू कुमारी और रंजन वर्मा टॉपर हैं। जिन्होंने संयुक्त रुप से 489 अंक हासिल किया है।
March 29, 2025 | 12:26 PM IST
बीएसईबी पिछले 3 वर्षों से लगातार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी कर रहा था, लेकिन इस वर्ष परिणाम 29 मार्च को ही जारी कर दिया गया है।
March 29, 2025 | 12:25 PM IST
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 83.11% विद्यार्थी सफल हुए हैं। टॉप 10 में 123 छात्र हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।
March 29, 2025 | 12:25 PM IST
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर जारी कर दिया गया है।