Delhi School EWS Admission 2024-25: दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस एडमिशन edudel.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 30, 2024 | 04:16 PM IST | 1 min read
डीओई के अनुसार, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदक द्वारा एक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन दाखिल किया जाएगा।
नई दिल्ली : दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के छात्रों के प्रवेश पंजीकरण विंडो आज यानी 30 अप्रैल से खोल दी है। इच्छुक माता-पिता दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीओई की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस पंजीकरण प्रक्रिया 15 मई, 2024 को समाप्त होगी। दिल्ली में निजी स्कूलों को अपनी उपलब्ध सीटों में से 25% आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि, वंचित समुदायों और विशेष जरूरतों वाले छात्रों के लिए आरक्षित करना अनिवार्य है।
डीओई के अनुसार, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदक द्वारा एक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन दाखिल किया जाएगा। एक बच्चे के लिए कई आवेदन दाखिल करने पर प्रवेश के लिए ड्रा में सफल होने के बाद भी बच्चे की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदक के माता-पिता का आधार नंबर जमा करना अनिवार्य है, हालांकि, बच्चे का आधार कार्ड आवश्यक नहीं है।
20 मई को सीट आवंटन रिजल्ट
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सीटों का आवंटन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस सीट आवंटन परिणाम 20 मई, 2024 को घोषित किया जाएगा।
Delhi EWS Admission 2024: पात्रता मानदंड
दिल्ली में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसके पास दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र और अपेक्षित आय प्रमाण पत्र है, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत अपने बच्चे के प्रवेश के लिए निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में आवेदन करने के लिए पात्र है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई