Delhi ITI Admission 2026: दिल्ली आईटीआई एडमिशन पंजीकरण लिंक itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव, शेड्यूल जल्द
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 01:23 PM IST | 1 min read
19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 54 अलग-अलग ट्रेड की कुल 11,000 से अधिक सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीटीटीई) ने 2026-27 सेशन के लिए दिल्ली आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली आईटीआई एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अब ऑफिशियल पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव हो गया है। हालांकि, वेबसाइट पर अभी भी यह शो हो रहा है कि 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 54 अलग-अलग ट्रेड की कुल 11,000 से अधिक सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर तौर पर ऑफिशियल पोर्टल देखते रहें।
Delhi ITI Admission 2026: प्रवेश के लिए पंजीकरण फीस
रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद, अब उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस आम तौर पर ₹200 रखी जाती है। एक उम्मीदवार एक बार रजिस्ट्रेशन कर सकता है और पसंद के ट्रेड और संस्थान चुन सकता है।
एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं-12वीं के मार्क्स को ध्यान में रखा जाएगा। ट्रेनिंग एनसीवीटी-एससीवीटी दोनों से मान्यता प्राप्त ट्रेड में दी जाएगी, जिनसे सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं।
दिल्ली आईटीआई प्रवेश आवंटन के प्रत्येक राउंड के बाद, व्यक्तिगत आवंटन परिणाम, संस्थान-वार आवंटन परिणाम और ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए डीटीटीई पोर्टल पर जाएं।
Delhi ITI Admission 2026: पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करते समय इन दस्तावेजों को अपने साथ लाना होगा-
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- उप-श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत अनाथालय से अनाथ होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित अभ्यर्थी के स्कूल और निवास के संबंध में बीडीओ से प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- योग्यता प्रमाणपत्र
- अभ्यर्थी द्वारा वचनपत्र (अनिवार्य)
- फोटो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल