Delhi Air Pollution: 10वीं-12वीं को छोड़कर सभी छात्रों के लिए आज से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, सीएम आतिशी का आदेश
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 10:47 AM IST | 1 min read
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि GRAP-4 के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद रहेंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) 4 लागू किया गया है, जिसके चलते कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। सोमवार से दिल्ली के स्कूलों में फिजिकल क्लास नहीं लगेंगी और ऑनलाइन क्लास लगेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा की है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं फिजिकल मोड में जारी रहेंगी।
बता दें कि रविवार देर रात वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP-4 के कार्यान्वयन की घोषणा की, जो 18 नवंबर सुबह 8 बजे से प्रभावी है। आयोग ने वायु गुणवत्ता, मौसम और पूर्वानुमान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान 4 के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद रहेंगी। सभी स्कूल अगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार जरूरत पड़ने पर कॉलेज और गैर-जरूरी व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने, रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन चलाने जैसे आपातकालीन कदम उठा सकती है।
कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि कक्षा 5 तक के स्कूल ऑनलाइन मोड में चले जाएंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए अपने स्कूलों के संपर्क में रहें।
अगली खबर
]UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा @uppbpb.gov.in; कटऑफ, क्वालीफाइंग मार्क्स
यूपी पुलिस भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से महिला उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियां 12,049 है, जबकि 48,195 रिक्तियों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल