Dehradun Yuva Mahotsav 2025: शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘देहरादूनिया युवा उत्सव’ आयोजित
Press Trust of India | October 26, 2025 | 10:36 AM IST | 1 min read
Dehradun Youth Festival: ‘डोर फाउंडेशन’ वर्तमान में उत्तराखंड के 34 कॉलेजों में 600 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है।
देहरादून: ‘डोर फाउंडेशन’ और ‘ओहो रेडियो’ ने युवाओं को शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से यहां ‘देहरादूनिया यूथ फेस्ट’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देहरादून के हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित किया गया।
‘डोर फाउंडेशन’ वर्तमान में उत्तराखंड के 34 कॉलेजों में 600 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है। यह फाउंडेशन, वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता रहा है।
फाउंडेशन की संस्थापक संयोगिता केडिया ने कहा, “वर्तमान में, हम 600 बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्ष में 3,000 बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है।”
सह-संस्थापक संदीप केडिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य बच्चों के विकास और सीखने के लिए अधिक सशक्त व सार्थक मंच तैयार करना है।”
कपकोट से विधायक सुरेश गढ़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह ‘डोर’ हमेशा अपने ‘द्वार’ से बंधी रहे और ऊंची उड़ान भरती रहे।”
अभिनेता रणविजय सिंह ने एक प्रेरक संदेश में कहा, “अपनी जड़ों को पहचानें और आगे बढ़ें। ‘डोर फाउंडेशन’ समाज में सकारात्मक बदलाव की एक मिसाल कायम कर रहा है।”
‘ओहो रेडियो’ की सह-संस्थापक मोनिका सोलंकी ने कहा कि ‘यूथ फेस्ट’ एक ऐसी शुरुआत है, जो युवाओं के लिए अपने विचारों, प्रतिभा और ऊर्जा को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच