देहरादून में निजी मेडिकल कॉलेज से एमएस कर रही एक महिला चिकित्सक ने की खुदकुशी, विभागाध्यक्ष पर केस दर्ज
Press Trust of India | March 27, 2026 | 07:45 AM IST | 2 mins read
पुलिस ने बताया कि डॉ तन्वी के पिता की शिकायत पर नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका गुप्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली: देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक निजी मेडिकल कॉलेज से ‘मास्टर ऑफ सर्जरी’ (MS) कर रही एक महिला चिकित्सक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि श्री गुरु राम राय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में नेत्र चिकित्सा में एमएस कर रहीं 25 वर्षीय डॉ तन्वी को उनके पिता डॉ ललित मोहन ने बुधवार तड़के कॉलेज के पास कारगी रोड पर खड़ी उनकी कार में बेहोश पाया जिसके बाद वह उन्हें अस्पताल ले गए और वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात डॉ तन्वी ने एक संदेश भेजकर अपनी मां को बताया था कि वह अस्पताल से रात साढ़े 12 बजे तक घर पहुंचेगीं लेकिन जब काफी देर तक वह घर न पहुंचीं और न ही उन्होंने फोन उठाया, तब मां ने अंबाला में रहने वाले उनके पिता को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि डॉ तन्वी के पिता रात में ही कार से यहां पहुंचे और उनकी मां के साथ उन्हें ढूंढने निकल पड़े । रास्ते में उन्हें तन्वी की कार दिखी जिसमें वह बेहोश नजर आयीं। पुलिस के मुताबिक, तन्वी के हाथ में ‘कैनुला’ लगा हुआ था और इंजेक्शन की कुछ शीशियां पड़ी थीं।
Also read Fake NCERT Books: यूपी के मेरठ में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों की बड़ी खेप बरामद, 3 लोग गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि किसी तरह उनके पिता ने पत्थर मार कर कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तन्वी के पिता ने आरोप लगाया है कि नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका गुप्ता उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही थीं जिसके कारण उनकी बेटी को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि डॉ तन्वी के पिता की शिकायत पर डॉ गुप्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डॉ तन्वी काफी समय से अवसाद में थीं और इसी वजह से उनकी मां अंबाला से यहां आकर उनके साथ रह रही थीं।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच