Trusted Source Image

Fake NCERT Books: यूपी के मेरठ में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों की बड़ी खेप बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

Abhay Pratap Singh | March 21, 2026 | 06:47 PM IST | 1 min read

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद पुस्तकों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के पास से करीब 13,000 नकली पुस्तकें बरामद की गई हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरोपियों के पास से करीब 13,000 नकली पुस्तकें बरामद की गई हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की नकली पुस्तकों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने 21 मार्च को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 13,000 नकली पुस्तकें और दो वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव, राहुल राणा और बाबर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कुड़ी कमालपुर नहर पुल पर वाहनों की जांच के दौरान दो वाहनों को रोका गया और उनकी तलाशी लेने पर एनसीईआरटी की लगभग 2,000 नकली पुस्तकें बरामद हुईं।

Also read‘उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित करेगा नए मानदंड’ - सिटी मांटेसरी स्कूल कार्यक्रम में राजनाथ सिंह

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मटौरा ग्राम स्थित एक गोदाम से करीब 11,000 अतिरिक्त नकली पुस्तकें भी बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि बरामद पुस्तकों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये पुस्तकें अवैध रूप से छापकर बाजार में उपलब्ध कराई जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मवाना थाने में मामला दर्ज कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications