Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 10:42 PM IST | 1 min read
एनआईओएस ओडीई जनवरी सत्र की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
.jpg)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने एनआईओएस ऑन-डिमांड रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NIOS 10th Result April 2026 Out - Check Here
Latest: NIOS 10th Sample Papers | PYQ's
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
एनआईओएस ओडीई जनवरी सत्र की परीक्षा 16 से 31 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, एनआईओएस ओडीई परिणाम में 982 माध्यमिक और 2373 वरिष्ठ माध्यमिक छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने अप्रैल 2026 में होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2026 से शुरू होंगी और पूरे भारत में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
संस्थान ने पूरी समय सारिणी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र विषयवार परीक्षा तिथियां ऑनलाइन देख सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं वर्तमान में चल रही हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हुईं और 1 अप्रैल, 2026 तक चलेंगी।