Santosh Kumar | March 26, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read
एनआईओएस द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी और 6 मई तक चलेंगी।

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अप्रैल 2026 सत्र के लिए कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन के साथ परीक्षाओं से जुड़ी पूरी जानकारी भी दी गई है। एनआईओएस डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें सभी विषयों की परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट की जानकारी शामिल है।
New: NIOS 10th Result April 2026 Out - Check Here
Latest: NIOS 10th Sample Papers | PYQ's
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
एनआईओएस द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी और 6 मई तक चलेंगी। परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्र पोर्टल पर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।
शिक्षार्थी एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से अपना सूचना-सह-हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा के परिणाम अंतिम परीक्षा की तारीख के लगभग 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, उन्हें इंटरनेट पर एनआईओएस पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मार्कशीट और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र उनके संबंधित संस्थानों के माध्यम से प्राप्त होंगे। जिन छात्रों के संस्थानों की मान्यता समाप्त हो चुकी है, उनके दस्तावेज डाक द्वारा उनके घरों पर भेजे जाएंगे।
एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। थ्योरी परीक्षा की फीस जमा करने के बाद, छात्र परीक्षा में शामिल हो सकता है, बशर्ते वह सभी नियमों का पालन करता हो। परीक्षा केंद्र पर किसी भी अतिरिक्त फ़ीस की आवश्यकता नहीं होगी।
छात्र नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से एनआईओएस 10वीं-12वीं की डेटशीट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
लाखों छात्र और अभिभावक सुबह से ही इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तय समय से पहले पूरा करके नतीजों को जल्दी घोषित करने का फैसला किया, ताकि 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र बिना किसी देरी के शुरू हो सके।
Santosh Kumar